धनबाद में प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान 22 स्कूलों में 100% उपस्थिति, उपायुक्त ने दी बधाई
सरबजीत सिंह

धनबाद:- जिले में आयोजित प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान 22 स्कूलों में शत-प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उपायुक्त ने सभी स्कूलों के हेड मास्टर, शिक्षकों और शिक्षा विभाग की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
100% उपस्थिति दर्ज कराने वाले स्कूल
इन स्कूलों में बाघमारा प्रखंड का झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, उत्क्रमित हाई स्कूल फुलवार (कतरास), उत्क्रमित हाई स्कूल जमुआटांड, बलियापुर प्रखंड का कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बलियापुर, उत्क्रमित हाई स्कूल ढांगी, उत्क्रमित हाई स्कूल दुधिया, उत्क्रमित हाई स्कूल करमाटांड, उत्क्रमित हाई स्कूल मोको, धनबाद सदर का +2 हाई स्कूल पुटकी, धनबाद प्रखंड का उत्क्रमित हाई स्कूल बसेरिया नंबर 2, गोविंदपुर प्रखंड का उत्क्रमित हाई स्कूल जमडीहा, झरिया का डीएवी हाई स्कूल, केसी गर्ल्स हाई स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामाडोबा वाटरबोर्ड, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोर्रागढ़, हाई स्कूल मिल्लत, निरसा का पंड्रा हाई स्कूल (पोद्दारडीह), पूर्वी टुंडी का झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोराडीह, तोपचांची का पीएम उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुमदुमी तथा टुंडी का कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय शामिल हैं।
99% से अधिक उपस्थिति वाले स्कूल
वहीं उच्च विद्यालय प्रधानखंता, शिवाजी +2 हाई स्कूल बेनागोरिया, झरिया गुजराती हिंदी हाई स्कूल, आज़ाद हिन्द उच्च विद्यालय गोमो, हाई स्कूल सालुकचपरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाघमारा (बालक), उच्च विद्यालय भौंरा, केजीबीवी गोविंदपुर, उत्क्रमित +2 हाई स्कूल मैरानावाटंड, हाई स्कूल गर्ल्स रेलवे कॉलोनी भागा, लोदना कोलियरी हाई स्कूल लोदना, कंकू बाल राष्ट्रीय हाई स्कूल महुदा, स्वतंत्र भारत हाई स्कूल भागा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पालरपुर, सीनियर सेकेंडरी +2 हाई स्कूल बाघमारा, राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय गोविंदपुर, मिडिल स्कूल बेहराकुदर, गांधी स्मारक हाई स्कूल सिजुआ, उत्क्रमित हाई स्कूल फतेहपुर, उत्क्रमित हाई स्कूल बादलपुर, उत्क्रमित मिडिल स्कूल बारियो उर्दू, बिशप रॉकी हाई स्कूल गोमो, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गोविंदपुर, गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल चरकीटांड़ बाघमारा, हाई स्कूल भूलीनगर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाकुसमा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोटालड्डा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोवाडीह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय शक्तिपुर तोपचांची और बीएसएस गर्ल्स हाई स्कूल धनबाद में 99% से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई।
परीक्षा के बाद की पहल
परीक्षा समाप्त होने के बाद उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में पिछले प्री-बोर्ड की कॉपियों की जांच की गई। टॉपर छात्रों के अंक डिस्प्ले बोर्ड पर लगाए गए और प्रश्न पत्रों पर छात्रों के साथ चर्चा की गई।
अनुपस्थित छात्रों को शिक्षकों ने फोन कर ट्रैक किया और परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही एसएमसी और पीटीएम बैठकों में रिजल्ट पर चर्चा की गई और छात्रों से फीडबैक लिया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी का दौरा
प्री-बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने आरबीबी राजगंज का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्री-बोर्ड के बाद छात्र अब फाइनल बोर्ड परीक्षाओं के लिए पहले से अधिक आत्मविश्वासी और उत्साहित हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए उपायुक्त का आभार जताया।












