Advertisement
Sankranti-News

आसनसोल रेलवे स्टेशन पर फोर्ट्रेस चेक: सुरक्षित, स्वच्छ और अनुशासित यात्रा के लिए सख्त जांच अभियान

सरबजीत सिंह

धनबाद:- उपायुक्त आदित्य रंजन ने महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाकर सशक्त झारखंड के निर्माण के लिए डायन कुप्रथा तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को दूर करने, महिलाओं की सुरक्षा एवं बालिकाओं की शिक्षा के लिए तत्पर रहने की सभी को शपथ दिलाई।
उपायुक्त ने कहा कि डायन कुप्रथा तथा बाल विवाह समाज के लिए गंभीर मुद्दा है और समाज पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है।
उपायुक्त ने कहा कि सभी प्लस टू विद्यालयों में ऐसी कार्यशाला का आयोजन कर बच्चियों को कुप्रथा के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा। वहीं कुप्रथा को बढ़ावा देने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि कुप्रथा में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए सख्त बने हैं। इसकी रोकथाम के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी भागीदारी और जवाबदारी सुनिश्चित करनी होगी।

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए पहला कदम बच्चियों की माता को उठाना चाहिए।

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि समाज को कुप्रथाओं की संवेदनशीलता समझना चाहिए। कहा कि बाल विवाह को रोक कर बच्चों का भविष्य सुदृढ़ कर सकते हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे ने कहा कि ये कुप्रथा समाज के लिए अभिशाप है। समाज में जागरूकता लाने से इसकी रोकथाम संभव है।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना, सामूहिक अंतिम संस्कार योजना, डायन कुप्रथा उन्मूलन, सामूहिक विवाह कार्यक्रम, निःशक्त कल्याणार्थ योजना सहित राज्य सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की सभी को जानकारी दी गई।

इसके अलावा मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा घटक व महिला सशक्तिकरण घटक, डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, 2001, की जानकारी दी गई।

इस कार्यशाला में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, धनबाद के माननीय विधायक राज सिन्हा, जिला परिषद की माननीय अध्यक्ष शारदा सिंह, माननीय उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, पोषण सखी, महिला पर्यवेक्षिका, सीडीपीओ, सहिया, सेविका, यूनिसेफ के प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार, रांची से आए प्रशिक्षक अविनाश कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}