
धनबाद:- Indian Socio Income and Grievance Helping Trust (INSIGHT) द्वारा संस्था की संस्थापक स्वर्गीय माया देवी जी के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की महासचिव श्रीमती सरिता सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर जरूरतमंद लोगों को पूरी, हलवा और आलू भुज्जी का प्रसाद स्वरूप वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और संस्था के इस कार्य की सराहना की।
श्रीमती सरिता सिंह ने बताया कि INSIGHT संस्था हर महीने जरूरतमंद बुज़ुर्गों, बच्चों, महिलाओं और जानवरों के बीच भोजन, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण करती रहती है।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश फैलाना है।
इस अवसर पर संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।












