
धनबाद: गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था INSIGHT ट्रस्ट ने एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए सड़कों पर रहने वाली गौमाताओं को फल और लड्डू खिलाकर पर्व को मनाया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने मिलकर विभिन्न स्थानों पर जाकर गायों को केला, सेब, और लड्डू खिलाए।
संस्था के प्रतिनिधियों का कहना है कि गोवर्धन पूजा का असली अर्थ केवल पूजा-अर्चना नहीं, बल्कि सेवा और करुणा का भाव जगाना है। इसी उद्देश्य से INSIGHT ट्रस्ट ने इस दिन को गौसेवा के रूप में मनाया।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे आगे भी पशु संरक्षण और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहेंगे।
संस्था का उद्देश्य समाज में प्रेम, दया और जीवों के प्रति संवेदना का संदेश फैलाना है।
INSIGHT ट्रस्ट के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे भक्ति और मानवता का सुंदर संगम बताया।