झारखंड के पंचरुखी में लहराया तिरंगा, गूंजा वंदे मातरम् | INSIGHT का भव्य आयोजन
संपादकीय

हजारीबाग:- हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय एवं इंटर कॉलेज, पंचरुखी का परिसर 15 अगस्त को तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया, जब इंडियन सोशियो इनकम एंड ग्रीवांस हेल्पिंग ट्रस्ट (INSIGHT) ने यहाँ स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के कार्यकारी सदस्य रोहित कुमार यादव, विजय जाधव, मुख्य सलाहकार धर्मेंद्र सिंह , सचिव श्री सुभाष सिंह और ट्रस्ट के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इनके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर सिंह ने भी समारोह में भाग लिया और सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।
गाँव के सम्मानित नागरिक मुखर्जी और देग लाल साव की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।
सुबह 8 बजे कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराकर की गई। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के गूंजते स्वर ने सभी के मन में देशप्रेम की लहर दौड़ा दी। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और लघु नाटक प्रस्तुत किए। बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
INSIGHT के कार्यकारी निदेशक रोहित कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा,
“आज हम जिस आज़ादी की हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का परिणाम है। हमें इस आज़ादी को बनाए रखने के लिए एकजुट रहना होगा।”
मुख्य सलाहकार धर्मेंद्र सिंह ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। सचिव श्री सुभाष सिंह ने ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों और युवाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
प्रधानाचार्य शिव शंकर सिंह ने INSIGHT के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में न केवल देशभक्ति की भावना जागृत होती है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का भी संदेश जाता है।
गाँव के सम्मानित नागरिक मुखर्जी और देग लाल साव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ने में मदद मिलती है।