क्राइम-भ्रष्टाचार
सोलापूर में दिनदहाड़े फायरिंग, दहशत का माहौल
शहाजहान अत्तार - राज्य प्रमुख - महाराष्ट्र

सोलापूर :- सोलापूर जिले के मोहोळ तहसील के रोपळे गांव के रास्ते पर सुबह एक पुराने विवाद को लेकर पति-पत्नी पर पिस्तौल से गोलीबारी की घटना हुई है।इस हमले में शिवाजी जाधव (65) और उनकी पत्नी सुरेखा (60) घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।आरोपी दशरथ गायकवाड घटना के बाद फरार हो गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही सोलापूर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी मोहोळ पुलिस थाने पहुँचे और पूरी घटना की जानकारी ली।दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।