Advertisement
Sankranti-News

मौला अली की शहादत पर कोंढवा, पुणे में मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन

हलीम हुसैन जै़दी: सहायक ब्यूरो प्रमुख

पुणे:- पुणे के कोंढवा इलाके में स्थित बैतुल हम्द में आज मौला-ए-कायनात हजरत अली (अ.स.) की शहादत के मौके पर एक भव्य मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया गया। इस मजलिस में शिया समुदाय के साथ-साथ अहले सुन्नत भाइयों और अन्य धर्मों के लोगों ने भी शिरकत की, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की शानदार झलक देखने को मिली।

मजलिस को मौलाना मोहम्मद असलम रिज़वी साहब अमीरे उलमा बोर्ड महाराष्ट्र ने संबोधित किया। उन्होंने हज़रत अली (अ.स.) की आर्थिक जीवनशैली और आले नबी (अ.स.) के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की, और सभी से उनके बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की।

मजलिस के दौरान प्रसिद्ध नौहा खां साहिल आरफ़ी ने दर्द भरे अंदाज में नौहा पेश किया, जबकि अख़लाक शिकारपुरी ने मौला अली (अ.स.) की शान में पेशख्वानी की। अंत में अब्बास नक़वी साहब ने सभी हाजिरीनों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और इस मजलिस के सफल आयोजन के लिए सभी मोमेनीन को बधाई दी।

यह रुहानी मजलिस, हज़रत अली (अ.स.) की कुर्बानी, उनके इंसाफ़ और अद्वितीय सेवाओं को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}