Advertisement
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र चुनाव: अवैध शराब रोकने के लिए कर्नाटक संग संयुक्त चेक पोस्ट

शहाजहान अत्तार - राज्य प्रमुख - महाराष्ट्र

महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव निर्भय वातावरण में है। इसलिए कल कर्नाटक राज्य के राज्य उत्पादन शुल्क के प्रमुख ऑफिसर के साथ बैठक हुई है। सोलापुर से कर्नाटक राज्य नजदीक है, इस कारण यहां पर अवैध शराब लाने का प्रमाण ज्यादा है। उसे आने वाले चुनाव में पाबंदी लगाने के लिए जगह-जगह पर चेक पोस्ट का आयोजन किया गया है।

इस रास्ते से आने वाली सभी गाड़ियां चेक होने के बाद शहर में आएंगी। इसके साथ शहर में जगह-जगह करीबन 10 चेक पोस्ट तैयार किए गए हैं। कर्नाटक राज्य में भी जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर वहीं पर भी सभी आने-जाने वाले लोगों की जांच की जाने वाली है। दोनों राज्यों का संयुक्त चेक पोस्ट भी इस वक्त काम करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}