महाराष्ट्र
कांग्रेस की बिजली विभाग के खिलाफ उल्हासनगर में बड़ी रैली
शहाजहान अत्तार - राज्य प्रमुख - महाराष्ट्र

ठाणे:- कांग्रेस ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एमएसईबी बिजली विभाग कार्यालय के सामने एक बड़ी रैली का आयोजन किया। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
उल्हासनगर एक औद्योगिक शहर है, जहां के निवासी बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान हैं। आज महाराष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने कैंप नंबर पांच के दूध नाका परिसर से गायकवाड़ पाड़ा परिसर तक एक रैली का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोहित साल्वे ने किया।