Advertisement
महाराष्ट्र

बांद्रा पश्चिम सीट पर चुनावी मुकाबला: कांग्रेस की प्रिया दत्त बनाम बीजेपी के आशीष शेलार

जावेद अत्तार : ब्यूरो चीफ

मुंबई: आनेवाली विधानसभा चुनाव में बांद्रा पश्चिम सीट से कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त (प्रिया दत्त) का नाम चर्चा में आने के साथ ही यह भी चर्चा हो गई है कि मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार (आशीष शेलार) की विधायकी खतरे में नजर आ रही है।

चार दिन पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने विधायक असलम शेख के साथ प्रिया दत्त से उनके आवास पर मुलाकात की थी और उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था। मुंबई में सीटों को लेकर महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस और शिवसेना उबाठा के बीच जबरदस्त खींचतान चल रही है। शिवसेना 22-23 सीटें चाहती है जबकि कांग्रेस 15-17 सीटों पर अड़ी हुई है। एनसीपी कम से कम 6-7 सीटों की मांग कर रही है।

कांग्रेस इस सीट के लिए जोर लगा रही है क्योंकि बांद्रा पश्चिम सीट पहले से ही कांग्रेस के पास है. मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार का 2014 और 2019 दोनों चुनावों में इस क्षेत्र पर दबदबा रहा है। शेलार कुछ समय के लिए फड़नवीस कैबिनेट में मंत्री भी रहे और बीजेपी की कोर कमेटी के सदस्य हैं।

इस बीच क्या पिछले कुछ सालों से राजनीतिक वनवास काट रहीं प्रिया दत्त फिर से राजनीति में सक्रिय हो रही हैं? जबकि यह चर्चा चल ही रही है कि क्या पहले राष्ट्रीय राजनीति में रहीं प्रिया अब राज्य की राजनीति में उतरेंगी? सवाल भी उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}