Advertisement
महाराष्ट्र

सोलापुर में सामाजिक वानिकी पर जागरूकता रैली और वृक्षारोपण जानकारी कार्यक्रम

शहाजहान अत्तार

सोलापूर: सोलापूर में सामाजिक वानिकी के प्रतिनिधियों ने उपस्थित स्कूली बच्चों को सामाजिक वानिकी के लिए किस प्रकार के पेड़ लगाए जाने चाहिए, इसकी जानकारी दी। आज सुबह नगर निगम स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर वृक्षों के प्रति लोगों को जागरूक किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम का उद्घाटन आज सुबह नगर निगम आयुक्त शीतल तेली उगले ने किया। जिला सामाजिक वानिकी अधिकारी सचिन मुरलीधर जोशी ने बच्चों को वृक्षों के बारे में जानकारी दी। वृक्षों की कमी के कारण हर जगह प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार और माता के नाम पर प्रत्येक घर में एक वृक्ष लगाकर उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए। वृक्षों के बिना प्रदूषण बढ़ सकता है और वर्षा भी कम हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}