Advertisement
झारखण्ड

लोहरदगा: पूर्व एसआई की पत्नी और पत्रकार की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन !!!

संवाददाता

लोहरदगा:- लोहरदगा समाहरणालय मैदान के समीप निर्मित मकान में शुक्रवार दोपहर को पुलिस विभाग से सेवानिर्वित एस आई कि पत्नी तथा एक संदेश लोहरदगा के ब्योरो चीफ की मां लम्बे बीमारी से लड़ते लड़ते जिंदगी का जंग हार गई।

विदित हो कि चौकनी निवासी तीजेश्वर भगत की 60 वर्षीय पत्नी सम्पत्ति उरांव लम्बे समय से बीमार रह रही थी। जिसका इलाज रांची के निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान स्वास्थ्य स्थिति में सुधार नही होने पर चिकित्सक ने अंतमी समय बताते हुए छुट्टी कर घर भेज दिया। बताया जाता है कि नूतन कच्छप के पिता तिजेश्वर भगत एस आई पद से बोकारो स्टील पुलिस लाइन से सेवानिर्वित हुए थे।

और अपनी पत्नी के स्वास्थ्य स्थिति को लेकर काफी चिंतित रह रहे थे। काफी सेवा के बाद भी जिंदगी का जंग हार गए और पत्नी को खो बैठे। बताया जाता है कि सम्पति उरांव अपने पीछे पांच पुत्री तथा एक पुत्र को छोड़ चली। वहीं पत्रकार नूतन कच्छप की माता की निधन पर परिवार के बीच मातम छाया हुआ है। जबकि इस घटना से जिला पत्रकारों ने शोक संवेदना प्रकट किया। और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}