पंढरपुर: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 5 महिलाओं की मौत, 3 घायल !!!
जावेद अत्तार : ब्यूरो चीफ-पश्चिम

सोलापूर:- जिलेके पंढरपुर में एक भयानक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को टक्कर मार दी। ये भयानक हादसा पंढरपुर-कराड रोड पर कटफल (चीक महुद)में हुआ।
पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घायल महिलाओं को इलाज के लिए पंढरपुर ले जाया गया है। इस बीच हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर भीमराव खंडाले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा ड्राइवर के ट्रक से नियंत्रण खोने की वजह से हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक और घायल महिलाएं सांगोला के कटफल की रहने वाली हैं. ये महिलाएं चिकमहुद में किसान के खेत में मजदूरी करने गई थीं। काम खत्म करने के बाद वह दोपहर में घर जाने के लिए पंढरपुर-कराड रोड पर एसटी(सार्वजनिक परिवहन) का इंतजार कर रही थी।
उसी समय पंढरपुर की ओर से तेज गति से आये ट्रक ने उन्हें उड़ा दिया। ये भयानक हादसा आज दोपहर 4 बजे हुआ. जैसे ही आयशर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, उसने सीधे सभी सात महिलाओं को कुचल दिया। ये सभी महिलाएं कटफल की रहने वाली हैं।