Advertisement
महाराष्ट्रक्राइम-भ्रष्टाचार

कर्नाटक में 400 महिलाओं का शोषण !!!

जावेद अत्तार : ब्यूरो चीफ-पश्चिम

मुंबई :- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के बीजेपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने किया 400 महिलाओं का शोषण। उनकी पार्टी में महिला कार्यकर्ताओं समेत महिला अधिकारियों और नेताओं की पत्नियों को भी नहीं बख्शा गया। जिसमें 90 महिला भी शामिल हैं….!

एक घरेलू नौकरानी से शुरू होकर उसका गंदा घिनौना काम अब 400 महिलाओं तक पहुंच चुका है।जब उनके कुछ अश्लील वीडियो कांग्रेस नेता के पास पहुंचे। फिर, पिछले साल, वह अदालत गए और 21 मीडिया सेंटर और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ स्टे प्राप्त की कि बिना किसी सबूत के उनके बारे में कोई भी खबर प्रकाशित न की जाए।

इस आदेश के बल पर उन्होंने एक वर्ष तक अपनी हरकते की। हालांकि प्रज्वल रेवना के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, लेकिन ये बीजेपी सांसद पिछले एक महीने से देश से फरार हैं। 27 अप्रैल को विदेश मंत्रालय को सूचना दी गई कि प्रज्वल जर्मनी चला गया है। लेकिन उसके बाद वह कहां हैं, इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को नहीं है।

कर्नाटक की एसआईटी जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं और अब यह बात सामने आई है कि प्रज्वल ने अपनी ही पार्टी की महिला नेताओं को भी अपनी हवस का शिकार बनाया और उन्होंने कर्नाटक की महिला प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं बख्शा और उनके वीडियो बनाकर उन्हें बार-बार ब्लैकमेल किया।

दिलचस्प बात यह है कि अब यह बात सामने आई है कि वे स्वयम इसके व्हिडिओ बनाते थे। प्रज्वल 17 साल की उम्र से यह गंदा काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}