राजनीति
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की पुणे में दौरा !!!
शाहजहान अत्तार : सहायक ब्यूरो प्रमुख

सोलापुर: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने पुणे में राष्ट्रीय सहकारी चीनी फैक्टरी महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल के आवास का दौरा किया। इस मौके पर दोनों पक्षों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर पुणे जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकिता पाटिल ठाकरे, नीरा भीमा सहकारी चीनी फैक्ट्री के संचालक युवा नेता राजवर्धन पाटिल और इंदापुर तालुका जिजाऊ महिला स्व-सहायता समूह महासंघ की अध्यक्ष भाग्यश्री पाटिल उपस्थित थे।
इस मौके पर पुणे लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के साथ-साथ राज्य की राजनीतिक स्थिति और कई अन्य विषयों पर चर्चा की गई।