Advertisement
मौसम

पुणे के शहरवासी इस बेमौसम बारिश से दहशत में !!!

जावेद अत्तार - विशेष प्रतिनिधि

पुणे:- पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। इस बेमौसम बारिश से शहरवासी दहशत में हैं। बारीश पिछले दिनों मुंबई और उसके आसपास भी जोरो पर है। शुक्रवार शाम के वक्त पुणे के बिबवेवाड़ी में बारिश हुई है। अतः नागरिक बहुत परेशान थे। पुणे और आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है और मराठवाड़ा में भी बादल छाए हुए हैं।

दिवाली के दिन पुणे में बारिश होने से हैरानी जताई जा रही है। पुणे में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। शाम 5 बजे पुणे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। कोथरूड, धायरी इलाकों में बारिश हुई है। अचानक हुई इस बारिश से पुणे के लोग सहम गए।

इस बीच पुणे के धायरी इलाके में शाम करीब 5 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। सिंहगढ़ रोड, धायरी, वडगांव क्षेत्र में मुख्य सड़क पर कई जगह पानी भर गया। इससे बड़ी मात्रा में परिवहन बाधित हुआ। शाम 6 बजे के बीच पुणे के शिवाजी नगर, विद्यापीठ कैंपस, बानेर रोड, औंध, पाषाण इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}