Advertisement
जन दर्शन- विकास

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अरविंद कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया

सरबजीत सिंह : विशेष प्रतिनिधि

धनबाद :- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र द्वारा परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के सहयोग से विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।

वहा उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत करते हुए उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

जैसे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, अनावश्यक रूप से स्टंट नहीं करने के नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया!जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार द्वारा युवाओं को सरकार की गुड सेमेरिटन पॉलिसी से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। वहीं मौके पर जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा, छात्र कल्याण संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ मुकुंद रविदास, डॉ अनिल सिंह, डॉ आरके तिवारी, डॉ अमूल्या, डॉ लीलावती आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}