Advertisement
क्राइम-भ्रष्टाचार

पत्नी ने की अपने ही पति को चाकू घोंप घोंप कर हत्या !!!

नूतन कश्चप : लोहरदगा प्रतिनिधि

लोहरदगा:- सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी हारिश बिना जमां ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मीडिया कर्मियों को बताया गया कि यह कांड वादिनी असरिता उरॉव उम्र 25 वर्ष पति-मृतक सचित उरांव घर-नदिया करचा टोली, थाना + जिला – लोहरदगा के फर्वबयान के आधार पर अपने पति सचित उरॉव की पहली पत्नी किशोरी उरॉव के द्वारा दिनांक-31.01.2024 को षड्यन्त्र कारित कर हत्या करवाने के आरोप में लोहरदगा थाना कांड सं0-22/24 दिनांक-31.01.24 धारा-302/120 (बी) भा०द०वि० का दर्ज किया गया है। घटित घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा के द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक, बेदान्त शंकर के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर कांड के उदभेदन हेतु निर्देशित किया गया।

तदोपरान्त कांड के अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल के आस-पास की सी०सी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन करने के पश्चात् मृतक सचित उराँव की पहली पत्नी किशोरी उराँव से अपराधकर्मियों का पहचान कराया गया। परन्तु उसी दौरान पहचान न करने की स्थिति एवं मानसिक स्थिति देखकर किशोरी उराँव के गतिविधि संदेहात्मक प्रतीत हुआ।

तत्पश्चात् घटना से सबंधित तथ्यों की पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्ता से इंकार किया गया, परन्तु किशोरी जरीन की घटना में संलिप्त होने का संदेह के आधार पर तकनिकी शाखा लोहरदगा से उनके गोबाईल नम्बर-8969588544 एवं 9142340379 का सी०डी०आर० प्राप्त कर विशलेषण करने पर इनकी संलिप्तता तथाकथित प्रेगी चितरंजन कुमार पिता-विश्वनाथ माँझी उर्फ रामाशीय नाँझी घर-कमारू थाना-रातबस्या जिला पलागु तथा उसके दोस्त सुलेन्द्र कुमार के साथ मिलकर हत्या करने की बात प्रकाश में आयी।

तदोपरान्त किशोरी उराँव की संलिप्तता की पुष्टि होने पर गिरफ्तार किया गया। इन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपने तथाकथित प्रेमी चितरंजन कुमार पिता-विश्वनाथ मॉझी उर्फ रान्गशीष माँझी घर-कमारू थाना-सतबरवा, जिला-पलामु तथा उसके दोस्त सुलेन्द्र कुमार के साथ षड्यन्त्र रचकर हत्या करने की बात स्वीकार किया गया।

किशोरी उरॉव के निशानदेही पर घटना में संलिप्त दोनो अभियुक्त चितरंजन कुमार तथा उसके दोस्त सुलेन्द्र कुमार को ग्राम-कमारू थाना सतबरवा जिला पलामु से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों द्वारा अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुये चितरंजन कुमार के निशानदेही पर घटना में प्रर्युक्त चाकु को घटनास्थल वाले मकान के बगल (बाहरदिवारी के अन्दर) से बरामद किया गया।‌गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता किशोरी उराँव उम्र 31 वर्ष पति-मृतक सचित उरॉव घर नदिया, करचाटीली, थाना+जिला-लोहरदगा ।

चितरंजन कुमार उम्र 18 वर्ष पिता-विश्वनाथ माँझी उर्फ रामाशीष पासवान घर, कमारू थाना सतबरवा, जिला-पलामु। 03. सुलेन्द्र कुमार उम्र-19 वर्ष पिता-भगेश्वर माँझी, घर-कमारू थाना-सतबरवा, जिला- पलामु । बरामद सामानों का विवरणी घटना में प्रर्युक्त चाकु, घटना कारित करते समय अभियुक्तों (चितरंजन कुमार एवं सुलेन्द्र कुमार) द्वारा पहने हुये कपड़े। 03. इनफिक्स कम्पनी का दो एण्ड्रायड मोबाईल / आईटेल कम्पनी का कीपैड मोबाईल / पोको कम्पनी का एक एण्ड्रायड मोबाईल।

छापामारी दल के सदस्यों का नाम सहायक पुलिस अधीक्षक,लोहरदगा, बेदान्त शंकर, पु०नि० अनिल उरॉव, पुलिस निरीक्षक -सह- थाना प्रभारी, लोहरदगा थाना, पु०अ०नि० संतोष कुमार यादव, लोहरदगा थाना, पु०अ०नि० संजय कुमार, लोहरदगा थाना। पु०अ०नि० ग्यास खाँ, लोहरदगा थाना। पु०अ०नि० होलिका तिग्गा, तकनिकी शाखा लोहरदगा ।

स०अ०नि० संजय कुमार, लोहरदगा थाना,स०अ०नि० रविन्द्र बैठा लोहरदगा थाना। 09. आरक्षी-70 गौरव प्रशात, लोहरदगा थाना, म०आरक्षी-272 अगस्तीना होरो, लोहरदगा थाना,म०आरक्षी-09 रबिना देवी लोहरदगा थाना। मिश्रा, तकनिकी शाखा लोहरदगा आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}