Advertisement
क्राइम-भ्रष्टाचार

वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मिडिया को प्रिंस खान के गुर्गे के गिरफ्तारी की जानकारी दी !!!

धनबाद : प्रतिनिधि

धनबाद:- वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के माध्यम से प्राप्त आसूचना के आधार पर प्रिन्स खान के गिरोह के तीन सक्रिय अपराधकर्मियों को अवैध आग्नेयास्त्रों के साथ गिरफ्तार कर आलोच्य काण्ड दर्ज किया गया था। उक्त काण्ड के अनुसंधान के क्रम में दिनांक – 13:11.2023 को अपराधकर्मी वीर सिंह, उम्र 33 वर्ष, पे० – रामनाथ सिंह, सा०-मकान संख्या 14. गली संख्या-03 प्रेमनगर थाना लोनी बॉर्डर, जिला-गाजियाबाद, उ०प्रदेश को गिरफ्तार कर किया गया।

पूछताछ के क्रम में वीर सिंह के द्वारा आलोच्य काण्ड में स्वयं की संलिप्तता को स्वीकार कर बताया गया है कि उसके द्वारा प्रिन्स खान एवं उसके सहयोगी के निर्देश पर स्वयं सहित अपने मित्र, परिजन तथा रिश्तेदारों का विभिन्न बैंको में लगभग 40 खाता खुलवाया गया एवं उक्त खाता से संबंधित बैंक ए०टी०एम० को दुबई में प्रिन्स खान को सुपूर्द कर दिया।

इसके द्वारा खुलावाये गये सभी बैंक खातों में प्रिन्स खान के सहयोगी विशाल नन्दी, अरशद, Durga Trading company, Banarasi Das Exiom Pvt. Ltd के द्वारा धनबाद जिला के व्यवसायियों से रंगदारी के माध्यम से प्राप्त करीब 25 लाख नकद रुपये को अंतरित किया गया है, जिसे ए0टी0एम0 के माध्यम से प्रिन्स खान एवं उसके अन्य सहयोगियों के द्वारा दुबई/ शारजहाँ (संयुक्त अरब अमिरात) में निकासी की गई है। उक्त काण्ड में Money Trail से संबंधित बैंक खातों को चिन्हित व उक्त खाता धारकों का सत्यापन तथा संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी व साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

धनबाद शहर में प्रिंस खान के गुर्गे की लगातार हो रही है गिरफ्तारी धनबाद पुलिस को फिर मिली एक नई सफलता। दिल्ली के रहने वाला वीर सिंह गोविंदपुर में हुआ गिरफ्तार।वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मिडिया को प्रिंस खान के एक गुर्गे वीर सिंह के गोविंदपुर क्षेत्र में गिरफ्तारी की जानकारी दी। वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि प्रिंस खान के गुर्गे वीर सिंह का इंडियन बैंकों में 40 अकाउंट है इसमें से 17 अकाउंट को सीज कर लिया गया है। आगे भी कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}