Advertisement
झारखण्ड

लोहरदगा जिला पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक निरज उरांव को पुलिस स्काउट गाइड के तहत् सलामी दी गई !!!

लोहरदगा-प्रतिनिधि

लोहरदगा : लोहरदगा सदर प्रखंड अंतर्गत तिगरा गांव निवासी मृतक निरज उरांव उम्र 26, पिता – स्व बुदू उरांव, मां सुकरी उरांव, पत्नी शोभा उरांव, एक बेटी जो तीन वर्ष की है, बहन सुपरिया तिर्की, बिरसमनी उरांव परिवार के सदस्य को अपने पिछे छोड़कर गया। मृतक निरज उरांव का मृत्यु कीडनी और लिवर बीमारी के कारण अचानक लोहरदगा जिला में हो गया।

मृतक निरज उरांव पुलिस नौकरी पेशा में नकटी कैम्प में प्रशिक्षक दुमका जिला में जिला गृह रक्षा वाहिनी पद पर 5-6 वर्ष से कार्यरत था। उनकी पढ़ाई लिखाई लोहरदगा जिला में हुआ था।

दुमका जिला से गृह रक्षा वाहिनी कम्पनी कमाण्डेण्ट दिनेश उरांव, गणेश प्रसाद और अनिल उरांव ने भी मृतक निरज उरांव को उनके पैतृक गांव पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित दिये और साथ ही साथ लोहरदगा जिला पुलिस प्रशासन एवं गृह रक्षा वाहिनी की टीम मौजूद थी।

लोहरदगा जिला पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक निरज उरांव को पुलिस स्काउट गाइड के तहत् सलामी दी गई और सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}