एगारकुंड प्रखंड के सभागार में जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित कार्यशाला का आयोजन !!!
धनबाद - विशेष प्रतिनिधि
धनबाद- गारकुंड:- जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित कार्यशाला एगारकुंड प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी एगारकुंड विनोद कुमार कर्मकार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई ! वहीं कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित विशेष अभियान 14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक प्रारंभ होगा।
इस विशेष अभियान में जन्म मृत्यु का शत प्रतिशत निबंधन कराने ,जनता की जागरूकता एवं जन्म मृत्यु की महत्ता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी सेविका, प्रधानाध्यापक से अपील की गई।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,स्कूल के प्रधानाध्यापक जो घोषित सूचक हैं उनके द्वारा जन्म रिपोर्ट फॉर्म-1 भरेंगे तथा संबंधित लाभुक सूचक के अभिभावक से स्वघोषित शपथ पत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति प्राप्त करेंगे साथ ही प्रमाण पत्र बनाने हेतु आवश्यक जांच प्रतिवेदन भी दर्ज करेंगे कार्यशाला में एगारकुंद प्रखंड प्रमुख संगीता महतो ,उप प्रमुख विनोद कुमार दास ,मुखिया मनोज रावत, मनोरमा देवी, मालका मेहर, निगार कंचन महतो ,प्रमोद कुमार झा, कन्हैया सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, संतलाल बैठा ,अरुण कुमार सिंह, राजीव गोप, सागर दरिपा, रंजीत सिंह, धीरेंद्र नाथ तिवारी ,विनोद सिंह ,शमशेर अंसारी ,सुशीला सिंह, अजीम अंसारी ,गोपीन टुडू, मनु आलम रेनू कुमारी ,लालू रविदास ,भीम पद रविदास, सुरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।