पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण मालशिरस तालुका के किसान आक्रामक !!!
जावेद अत्तार : ब्यूरो चीफ-पश्चिम

सोलापूर: माढा निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के पुरे होते ही, पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण पंढरपुर, मालशिरस तालुका के किसान आक्रामक हो गए हैं।
दूसरी ओर आज (शनिवार) बीजेपी विधायक रंजीतसिंह मोहिते पाटिल ने अपने शिवरत्न बंगले में नीरा राईट नहर लाभार्थी किसानों की एक बैठक की।
इस बैठक मे फलटन के नीरा राईट कॅनॉल कार्यालय पर मोर्चा करने का निर्णय लिया। इस मौके पर मोहिते-पाटिल ने किसानों से बड़ी संख्या में इस मोर्च में शामिल होने की अपील की।
लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी विधायक रणजीतसिंह मोहिते पाटिल सक्रिय हो गए हैं। आज मोहिते पाटिल ने नीरा नहर लाभार्थी किसानों की बैठक की।
इस बैठक में कई लोगों ने मोहिते पाटिल से पानी सप्लाई बंद करने पर दुख जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विजय सिंह महीते पाटिल समेत विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।