Advertisement
जन दर्शन- विकास

चिरकुंडा से तोपचांची तक डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान !!!

सरबजीत सिंह

वसूली गई छह लाख रुपए से अधिक जुर्माना की राशि…

धनबाद:- जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने चिरकुंडा से लेकर तोपचांची तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया।

इस संबंध में उन्होंने बताया कि चिरकुंडा से लेकर तोपचांची तक आज जिला परिवहन कार्यालय के कर्मियों के साथ सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस क्रम में चिरकुंडा मुगमा, तेलमच्चो, तोपचांची इत्यादि स्थानों पर एक सौ से अधिक भारी वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में ओवर हाइट, ओवर लोड, रोड टैक्स, परमिट, इन्श्योरेंस सहित सभी प्रकार की जांच की गई। इस क्रम में 12 वाहनों से लगभग छह लाख रुपए से अधिक जुर्माना की राशि वसूली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}