Advertisement
राजनीति

पूर्व आईपीएस राजीव रंजन सिंह ने भाजपा का दामन थामा !!!

सरबजीत सिंह

जमशेदपुर-रांची :- भाजपा की नीतियों और मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकासोन्मुख कार्यों से प्रेरित होकर झारखंड के पूर्व आईपीएस राजीव रंजन सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसमें आईपीएस राजीव रंजन सिंह ने मुख्य रूप से रांची प्रदेश कार्यालय में दीपक प्रकाश के नेतृत्व में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा ! दामन थामने का उद्देश्य झारखंड में भाजपा को मजबूती देना और साथ ही जनता के बीच में रहकर सामाजिक कार्य के तरफ लोगों को जागरूक करना तथा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना हैं साथ ही सामाजिक विकास की गंगा को आगे बढ़ाते हुए झारखंड के शोषित पीड़ित लोगों को उनके हक को दिलाने का कार्य करना हैं। उनका कहना हैं कि झारखंड में सभी खनिज संपदा है तथा रोजगार का व्यवस्था करवाना भाजपा के लोगों को कर्तव्य बनता है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ . दिनेशनंद गोस्वामी , प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू , प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शिवपूजन पाठक , झारखंड प्रदेश भाजपा नेता राजन सिंह के साथ साथ सैंकड़ों कार्यकतागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}