Advertisement
प्रशिक्षण- शिक्षा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्याे की समीक्षा बैठक संपन्न !!!

संजय मिश्रा

बिलासपुर-छत्तीसगढ़:- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय समूह के सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी डी.के. कौशिक द्वारा पुराना कंपोजिट बिल्डिंग कार्यालय में बिलासपुर जिला क्षेत्र में संचालित अठारह एवं तेरह प्रस्तावित कुल इकतीस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्याें की समीक्षा बैठक ली गई।

बैठक में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2023 में क्रमशः 94 प्रतिशत एवं 98 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हेतु डी.के. कौशिक द्वारा प्राचार्यों को बधाई दी गई।

बैठक में डी.ई.ओ. कौशिक नें सत्र 2023-24 हेतु सेजेस पोर्टल में प्रवेशित बच्चों की माध्यमवार शत-प्रतिशत प्रविष्टि करनें के निर्देश दिए, साथ ही दोनों माध्यमों में स्वीकृत सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनें हेतु आदेशित किया, अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में माह जून के अंत तक संविदा भर्ती से शिक्षकों की नियुक्ति की जानकारी देते हुए हिन्दी माध्यम विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति हेतु सहमति देनें वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सूची दो दिवस में जमा करनें की जानकारी दी।

सेजेस लिंगियाडीह, कोटा, तखतपुर, मस्तूरी एवं चकरभाठा में हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के प्रशासकीय नियंत्रण के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी नें स्पष्ट किया, चूंकि पूर्व में संचालित हिन्दी माध्यम विद्यालय का स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम में उन्नयन किया जा चुका है, अतः शासन द्वारा प्रतिनियुक्ति पर लिए गए प्राचार्य का ही दोनों माध्यम के विद्यालयों पर प्रशासकीय नियंत्रण होगा, साथ ही उन्होंने दोनों माध्यम के शिक्षकों को समन्वय स्थापित कर प्राचार्य के निर्देशानुसार कार्य करनें हेतु निर्देशित किया।

स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में बच्चों के साथ-साथ प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा पर नियुक्ति कर्मचारियों की पोर्टल में प्रविष्टि की जाती है, इस कार्य को भी दो दिवस के भीतर पोर्टल में प्रविष्टि के निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समूह के अध्यक्ष सौरभ कुमार द्वारा सत्र 2023-24 हेतु प्रस्तावित विद्यालयों एवं तखतपुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा किया गया, शास.उ.मा.शा. सकरी के अधोसंरचना विकास एवं सामग्री तथा उपकरण क्रय करनें हेतु बिलासपुर जिला खनिज संस्थान न्यास से प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें रेनोवेशन का कार्य जारी है।

डी.के. कौशिक द्वारा निर्माण कार्यों की विद्यालयवार समीक्षा करते हुए प्राचार्यों से क्रियान्वयन एजेन्सी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं नगर पालिक निगम बिलासपुर से संपर्क कर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करानें हेतु प्राचार्यों को निर्देशित किया।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के नोडल रामेश्वर जायसवाल नें नए विद्यालयों के सहित समस्त प्राचार्यों को शाला प्रवेश उत्सव, विद्यालयीन गतिविधियों एवं एसेसमेन्ट का राज्य कार्यालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार आयोजन कर उसी दिन पोर्टल में प्रविष्टि के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}