Advertisement
जन दर्शन- विकास

आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव राहुल शर्मा ने जल शक्ति अभियान के तहत हुए कार्यों का किया स्थल निरीक्षण !!!

सरबजीत सिंह

धनबाद:- राहुल शर्मा, संयुक्त सचिव, आयुष मंत्रालय, उपायुक्त धनबाद संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त समेत कई पदाधिकारियों ने पेयजल एवं स्वच्छता (जल शक्ति) मंत्रालय, भारत सरकार की “जल शक्ति अभियान” के तहत हुए कार्यो का स्थल निरीक्षण किया।

सबसे पहले आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव राहुल शर्मा एवं उपायुक्त संदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जमुआटांड़ पंचायत अंतर्गत पुल के नीचे कतरी नदी में मिट्टी कटाई एवं सफाई कार्य का उद्घाटन किया गया। इस दौरान संयुक्त सचिव, आयुष मंत्रालय, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला वन्य प्रमंडल पदाधिकारी ने वहां कार्य कर रहे हैं मजदूरों के साथ कुदाल चलाकर कार्य की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने कतरी नदी किनारे पौधारोपण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को उन्होंने जल शपथ ग्रहण ही दिलाया।

इसके बाद सभी पदाधिकारी कतरास के लिलारी धाम स्थित मुक्तिधाम पहुँचे, जहाँ कतरी नदी किनारे मनरेगा अंतर्गत चल रहे नदी कायाकल्प कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान भी सभी पदाधिकारियों ने वहां पौधारोपण किया। साथ ही वहां मौजूद संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आजादी के अमृत महोत्सव पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रारंभ अमृत सरोवर अभियान के तहत मतारी पंचायत के पाकड़बेड़ा में सभी पदाधिकारियों द्वारा 1 एकड़ में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों द्वारा अमृत सरोवर के चारों ओर पौधारोपण किया गया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारी को  राहुल शर्मा ने जल संचयन एवं संरक्षण को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके बाद सभी पदाधिकारी मतारी पंचायत के रानीबाँध पहुँच वहाँ स्थित जलाशय का निरीक्षण किया। आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव  राहुल शर्मा ने जलाशय के किनारे मिट्टी कटाव को रोकने के लिए और भी अच्छे कार्य करने को निर्देशित किया साथ ही चारों ओर पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करने की बात कही।

“जल शक्ति अभियान” के तहत तोपचांची प्रखंड के श्रीरामपुर पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन कर सभी ग्रामवासियों को जल्द शपथ दिलाया गया। इस दौरान वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को जल शक्ति अभियान के बारे में जानकारियां दी। साथ हीं उन्हें इस अभियान में जुड़ कर जल संचयन एवं संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

स्थल निरीक्षण कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारी तोपचांची झील पहुंचे, जहां उन्होंने झील के स्रोत की जानकारियां ली। राहुल शर्मा ने कहा कि तोपचांची का यह झील काफी सौंदर्य और आकर्षित है। साथ ही इस क्षेत्र का एक बड़ा जलाशय है, इसे संजोना हमारी जिम्मेदारी है।

इस दौरान मौके पर संयुक्त सचिव आयुष मंत्रालय राहुल शर्मा, उपायुक्त संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, टेक्निकल ऑफिसर सत्येंद्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, डीआरडीए निदेशक  मुमताज अली अहमद, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, डीएमएफटी से रश्मि सिंह, तोपचांची एवं बाघमारा के बीडीओ, मत्स्य पदाधिकारी, लघु सिंचाई पदाधिकारी, समेत कई अन्य विभागों के पदाधिकारी और कर्मी, प्रखंड प्रमुख, मुखिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}