Advertisement
प्रेरणा/बधाईयां

भाजपा द्वारा महाजनसंपर्क अभियान के तहत बैठक के साथ साथ भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि मनाई गई !!!

सरबजीत सिंह

धनबाद-मैथन:- धनबाद भाजपा ग्रामीण जिला धनबाद संसदीय लोकसभा एवं निरसा विधानसभा में लाभार्थी सम्मेलन भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन हेतु मैथन में निरसा विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता की बैठक हुई।जिसमे मुख्य रूप से निरसा विधायक- सह- झारखंड प्रदेश की उपाध्यक्ष अपर्णा सेनगुप्ता शामिल हुई।

वही बैठक में कार्यक्रम को गति देने के लिए महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक जय प्रकाश सिंह ने अपनी बातों को रखा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण धनबाद जिला के अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने किया।

वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी संख्या में जिला एवं विधानसभा के कार्यकर्तागण बैठक स्थल पर उपस्थित हुए साथ ही साथ भगवान बिरसा मुंडा की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्य तिथि भी मनाई गई।

इस कार्यक्रम मेंचिरकुंडा नगर परिषद के न्यू वर्तमान अध्यक्ष डब्लू बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चा चिरकुंडा अध्यक्ष बुलन बाउरी, भाजपा चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष बापी सेनगुप्ता, अखिलेश तिवारी, अभिमन्यु कुमार, रानी कराई, अनिल यादव, गुड्डू सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}