Advertisement
जन दर्शन- विकास

कुष्ठ रोग खोज अभियान के सफल कार्यान्वयन हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक !!!

सरबजीत सिंह

धनबाद :- उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में कुष्ठ रोग खोज अभियान के सफल कार्यान्वयन हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि 15 जून 2023 से 28 जून 2023 तक कुष्ठ रोग खोज अभियान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की इस कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत लगभग 7 लाख 24 हजार लोगों की स्कैनिंग किए जाने का लक्ष्य है।

जिसमें सहिया एवं सहिया साथी डोर-टू-डोर जाकर घर के सभी सदस्यों का संपूर्ण शारीरिक जांच करेंगे। अगर किन्ही में कुष्ठ के लक्षण पाए जाते है, तो उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क उपचार किया जाएगा!उपायुक्त ने कुष्ठ रोग खोज अभियान के सफल कार्यान्वयन हेतु सघन प्रचार प्रसार करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा की इस अभियान के बारे में गांव-गांव तक लोगों को जानकारी होनी चाहिए तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

जिले में जितने भी सहिया हैं वे सभी धर घर जाकर कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी देगी। लोगों को रोग के लक्षण, कारण, निवारण आदि सभी चीजों की जानकारी होनी चाहिए साथ ही लोगों को जानकारी होनी चाहिए कि कुष्ठ रोग का इलाज एवं दवा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त में दी जाती है।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारी समेत कई अन्य को कुष्ठ रोग खोज अभियान के सफल कार्यान्वयन हेतु समन्वय स्थापित कर कार्य करने को निर्देशित किया।

उन्होंने सिविल सर्जन से कहा कि सभी माइक्रोप्लान अनिवार्य रूप से तैयार कर लेंगे। सभी सहियाओं को उनके क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति जांच से अछूता ना रहे यह सुनिश्चित करना होगा।

बैठक में उपायुक्त संदीप सिंह सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डब्ल्यूएचओ रांची से आए डॉक्टर मनोज कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप जिला, शिक्षा पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी  आलोक कुमार मिश्रा,  दीपाली राय,  लालबाबू सिंह, जयप्रकाश मंडल समेत कई अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}