Advertisement
जन दर्शन- विकास

महानदी जल विवाद अधिकरण की टीम नें अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना का किया अवलोकन !!!

ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी के जल को लेकर चल रहे विवाद !!

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश – संजय मिश्रा : बिलासपुर- महानदी जल विवाद अधिकरण की टीम नें आज जिले के अरपा भैंसाझार वृहद बैराज परियोजना का निरीक्षण किया, अधिकरण के सदस्यों नें छत्तीसगढ़ प्रदेश और ओड़िशा राज्य के विधिक एवं तकनीकी अधिकारियों के साथ अरपा नदी और बैराज का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी ली।

इस टीम में न्यायाधीश रवि रंजन, न्यायाधीश श्रीमती इंदरमीत कौर कोचर एवं अन्य सदस्य शामिल थे।इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी, कलेक्टर सौरभ कुमार एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी के जल को लेकर चल रहे विवाद को सुलझानें के लिए केन्द्र सरकार द्वारा महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}