Advertisement
झारखण्ड

अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात

झारखंड के इन जिलों के लिए मौसम अलर्ट

रांची ( Bureau) । झारखंड के इन जिलों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। तेज हवा चलने के साथ बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर गढ़वा, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, पाकुड़, गोड्डा, बोकारो, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}