Advertisement
धर्म संस्कृति

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नें पूज्य संतों को दिया आमंत्रण !!!

संजय मिश्रा : छत्तीसगढ़-प्रतिनिधि

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ : अखिल भारतीय संत समिति की बैठक श्री पीतांबर पीठ त्रिदेव मंदिर सुभाष चौक सरकंडा बिलासपुर में 27 नवंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बिलासपुर के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा पूज्य संतो को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार, 22 जनवरी 2024 को गर्भगृह में राम लला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, हमारी प्रबल इच्छा है कि आप इस पुनीत अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहकर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनें और महान ऐतिहासिक दिन की गरिमा को बढ़ाएं।

प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे, प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा, प्रांत अर्चक पुरोहित निलेश शर्मा, विभाग मंत्री राजू शर्मा तथा विहिप परिवार बिलासपुर के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में अखिल भारतीय संत समिति के पूज्य संतों को आमंत्रण दी गई, साथ ही आत्मीय आग्रह की गई कि अपनी गौरवमयी उपस्थित प्रदान करें।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा आगामी 01 जनवरी से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक गांव में प्रत्येक हिंदू परिवारों के बीच यह आमंत्रण लेकर जाया जाएगा, श्री राम जन्म भूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में समस्त हिंदुओं का योगदान हो ऐसी योजना बनाई जाए, ऐसा हिंदू समाज से आग्रह किया जाएगा, इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में साधु-संत, माननीय प्रधान मंत्री, माननीय मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश, माननीय राज्यपाल उत्तरप्रदेश के साथ बलिदानी कारसेवक के परिजन, संघ के केंद्रीय अधिकारी, विहिप केंदीय समिति उपस्थित रहेंगी।

श्री राम जन्म भूमि से सभी प्रांतों में कलश के माध्यम से अक्षत-पुष्प आमंत्रण स्वरूप भेजा गया है, जिसे 01 जनवरी को भारत के प्रत्येक जिलों में भेजा जाएगा, प्रत्येक जिलों से प्रत्येक प्रखंडों में, प्रखंडों से खंडों में, खंडों से प्रत्येक गावों में, गावों से प्रत्येक हिंदू घरों में यह आमंत्रण दिया जाएगा, इस अभियान में विहिप के साथ मातृ संगठन संघ, समविचारी संगठनों का योगदान लिया जाएगा, इस अभियान में प्रत्येक मंदिरों को दीपों से सजाया जाएगा मंदिरों में चलचित्र के माध्यम से स्वर्णिम अवसर को दिखाया जाएगा, हिंदू परिवारों के द्वारा स्वयं के घरों को दीपों से संध्या काल सजाया संवारा जाएगा।

अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में मुख्य रूप से श्री सर्वेश्वर दास जी, महंत वेद प्रकाश जी, रामप्रिय दास जी , दिनेश त्रिपाठी जी, राधेश्याम जी महाराज की उपस्थिति बनी रही।

उपरोक्त जानकारी विहिप के जिला मंत्री दीपक सिंह द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}