Advertisement
झारखण्ड

अब नहीं फैलेगी गंदगी! चिरकुंडा नगर परिषद का बड़ा अभियान

सरबजीत सिंह

धनबाद:- चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने विभिन्न इलाकों में ब्लीचिंग छिड़काव और साफ-सफाई अभियान पर विशेष जोर दिया है। अभियान के तहत झिल्लियां नदी के किनारे तथा चिरकुंडा बस स्टैंड के आसपास नालों की नियमित सफाई के साथ ब्लीचिंग का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे गंदगी और संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके।

मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग मशीन के माध्यम से सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया जा रहा है। अध्यक्ष सुनीता देवी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा, ताकि नगर परिषद क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से अपील की कि वे नालों और नदी किनारे कचरा न फेंकें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग दें। साथ ही, दुकानदारों को डस्टबिन उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई गई है, जिसमें कचरा संग्रहित किया जाएगा और विभागीय गाड़ियों के माध्यम से उसका नियमित उठाव सुनिश्चित किया जाएगा।

अध्यक्ष ने कहा कि सभी समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उचित दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे चिरकुंडा नगर परिषद को स्वच्छ और बेहतर बनाया जा सके। इस पहल को लेकर स्थानीय जनता ने भी सराहना की और भविष्य में भी ऐसे ही निरंतर कार्य की उम्मीद जताई।

इस अभियान में वार्ड सदस्य सोनू पासवान, जावेद, प्रोफेसर अरुण कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद इरफान अंसारी सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}