
चिरकुंडा : चिरकुण्डा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी की त्वरित कार्रवाई से मिली राहगीरों को राहत ! चिरकुंडा इंडियन गैस एजेंसी के सामने जी.टी. रोड के पास ऋषि मेडिकल के पास नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहने लगा था, जिससे आम जनता और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी।
समस्या की जानकारी मिलते ही चिरकुंडा नगर परिषद् की अध्यक्ष सुनीता देवी ने तुरंत संज्ञान लियाओर स्वयं मौके पर पहुँचकर युद्धस्तर पर सफाई कार्य शुरू करवाया।
वही अध्यक्ष सुनीता देवी के निर्देश पर तत्काल जे सी बी मशीन द्वारा और सफाई कर्मियों की टीम लगाकर नाली की सफाई करवाई वही निरंतर जलजमाव की समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया है। वही सुनीता देवी के इस कार्य से चिरकुंडा नगर की जनता इस कार्य से काफी प्रभावित है । आगे ही इसी तरह से कार्य हो इसके लिए उन्होंने अध्यक्ष से अपील की ।

वही इस मौके पर अध्यक्ष सुनीता देवी के साथ-साथ वार्ड संख्या 03, 07 एवं 18 के वार्ड पार्षद और सफाई पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। इस नाले का निर्माण कार्य हेतु चिरकुंडा नगर परिषद् अध्यक्ष सुनीता देवी द्वारा टेंडर निकाला गया है जो कि ग्यारह लाख नो हजार पांच सौ इकसठ(11,09,561) रूपये है जिसकी निविदा पूरी होने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे इसका पूर्ण समाधान हो जाएगा ।
वही सुनीता देवी के द्वारा किए गए यह कार्य को जनता ने कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति ऐसी संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली वाकई काबिले तारीफ है।












