Advertisement
कृषि दर्शन

भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में पहुँचे किसान नेता, पदाधिकारी और किसान !!!

संजय मिश्रा

भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में प्रदेश प्रवक्ता नें आगरा मंडल की समस्याओं से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया..

हरिद्वार-उत्तराखंड:- भारतीय किसान यूनियन टिकैत का चिंतन शिविर हरिद्वार में 16 जून 2023 से चल रहा है, जिसमे पूरे देशके साथ-साथ आगरा मंडल से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी से बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों नें भाग लिया।

शिविर को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत नें प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि सभी जिला अध्यक्ष संगठन की सदस्यता अभियान व संगठन विस्तार पर ध्यान केंद्रित करें।

उन्होंने कहा कि किसान का मान-सम्मान तभी सलामत रहेगा जब संगठन मजबूत होगा, उन्होंने केंद्र सरकार को फिर चेताया कि सरकार एमएसपी गारंटी कानून बनाएं, उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार द्वारा बिजली फ्री की जो घोषणा की है सरकार तुरंत अध्यादेश जारी करें।

राष्ट्रीय चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए ठा. राजवीर सिंह जादौन नें किसी का नाम न लेते हुए उन लोगों को आड़े हाथों लिया, जो लोग संगठन का कार्य तो करते नहीं बल्कि संगठन के जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की चुगली में लगे रहते हैं, उन्होने कहा कि ऐसे लोग अतिशीघ्र चिन्हित किए जाएंगे।उन्होंने समय रहते उन लोगों से कहा है कि तत्काल पदाधिकारियों के साथ जुड़कर काम करना शुरू कर दें।

प्रदेश अध्यक्ष पं. राजपाल शर्मा नें केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अति शीघ्र एमएसपी गारंटी कानून बनाए अन्यथा किसान आंदोलन को फिर से दोहराया जा सकता है, उन्होंने समस्त जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि तत्काल अपनी ग्राम स्तर तक कार्यकारिणी बना लें।

भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अनिल यादव नें कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में जुलाई माह में चिंतन शिविर रखा जाएगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार एवं उत्तर प्रदेश से अन्य पदाधिकारी चिंतन शिविर में पहुंचेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव नें यह भी कहा कि 02 जुलाई 2023 को डबरा में चौधरी राकेश टिकैत जी की महापंचायत होगी।

प्रदेश प्रवक्ता एवं मध्य प्रदेश प्रभारी चौधरी गजेंद्र सिंह परिहार नें कहा कि जब तक संगठन ग्राम स्तर पर मजबूत नहीं होगा तब तक जिला अध्यक्ष किसानों के मान-सम्मान की लड़ाई नहीं लड़ सकते उन्होंने मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष समस्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करें, शिविर में उन्होंने आगरा मंडल के किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के सामनें रखा।

राष्ट्रीय चिंतन शिविर में मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर, जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया, प्रदेश प्रवक्ता गजेन्द्र सिंह परिहार, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हृदयचौधरी नें टिकैत का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

राष्ट्रीय चिंतन शिविर में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष आगरा रणवीर सिंह चाहर, जिलाध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया, जिला अध्यक्ष मथुरा तेज बहादुर सोनी, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद प्रेम अतुल यादव, जिला अध्यक्ष मैनपुरी रूपेंद्र सिंह शाक्य, पूर्व जिला अध्यक्ष मथुरा देवेंद्र सिंह रघुवंशी, जगदीश सिंह परिहार, सतपाल सिंह राणा, गिर्राज सिंह परिहार, चौधरी कृपाल सिंह फौजदार, किशन वीर सिंह, सुखपाल सिंह चाहर, नत्थू सिंह धाकरे, महाराज सिंह जसावत, ताँती राम जादौन, भारतीय किसान यूनियन एवं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हृदयचौधरी, अशोक चौधरी, मुकेश कुमार, आकाश राजपूत, के.पी. सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।शिविर में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं नें भी उपस्थिति दर्ज कारवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}